bhilai ब्रेकिंग : ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने शख्स को कुचला हुई मौत , लोगों ने किया चक्काजाम....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर दुर्गा मंदिर पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक  औद्योगिक क्षेत्र में एक कैमिकल कारखाने में काम करता था और शाम पांच बजे काम के लिए निकला था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया | 


यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमलाल रघुवंशी अपने परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट नगर सरकारी स्कूल के पास दुर्गा मंदिर के पास रहता था।  

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : 2 फीट गड्ढे में नवविवाहित युवती को पति ने हत्या कर दफ़न किया , 1 महीने पहेले हुई थी शादी , गड्ढे से आ रही बदबू ने खोला राज...

गुरुवार शाम वह घर से अस्पताल के लिए निकले। जैसे ही वह घर से निकला, सड़क पर कुछ दूरी पर पीछे से एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये|

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के तीन थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची. वहां एंबुलेंस 108 भी वहां पहुंची| लेकिन लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। 

मृतक के दो छोटे बच्चे है और वह परिवार का सहारा छिन जाने से गहरे दुःख में है| लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की. इसी मांग को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं| खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu