बिरनपुर काण्ड पर बनी फिल्म 'द बिरानपुर फाइल' का पोस्टर आज होने जा रहा है लॉच...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. महज पांच महीने पहले दुर्ग जिले में कांग्रेस की हार का कारण बनी बिरनपुर घटना एक नई गूंज पैदा कर सकती है। आने वाली फिल्म 'द बिरानपुर फाइल' का पोस्टर आज रिलीज होने जा रहा है| 


यह भी पढ़े तपन सरकार को दुर्ग सेंट्रल जेल से जगदलपुर ले जा रहे वाहन का पीछा कर रही थी एक काले रंग की गाड़ी , 4 लोग पकड़े गए...

फिल्म के निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी और फिल्म के मुख्य कलाकार आज दोपहर प्रेस क्लब में इसका पोस्टर लॉंच करेंगे| पिछले साल आज ही के दिन 8 अप्रैल को बेमेतरा जिले के बिरानपुर गांव में दो लोगों के झगड़े को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी. बहस धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गई|

जिसमें 22 वर्षीय भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई। फिर विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया. पुलिस ग्यारह संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस घटना के चलते मुंबई और छालीवुड के कुछ फिल्म निर्माताओं ने भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू (बीजेपी विधायक) से फिल्म की शूटिंग की इजाजत मांगी थी|इसके बाद ही इस पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाएगा|

बता दे की द बिरनपुर फाइल के निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी ने अपने किसी इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया था की ईश्वर साहू ( भाजपा विधायक) के इस काण्ड के बाद विधायक बनने की कहानी भी कोई आम बात नहीं है | जिस तरह उन्होंने अपने बेटे को खोया और न्याय मांग रहे थे | लेकिन विधायक बनकर वह खुद उस सिस्टम का हिस्सा बन चुके है | आम लोगो ने उनकी पीड़ा समझी और उन्हें विधायक बनाया यह कोई आम बात नहीं है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu