कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या , प्रपोजल ठुकराने पर एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज कैपस में चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के हुबली में नेहा हीरेमथ नाम की 24 साल की लड़की की फयाज नाम के लड़के ने चाकू मारकर हत्या कर दी। नेहा कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थीं। कॉलेज परिसर में फैयाज ने उस पर जोरदार चाकू से कई बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया|


यह पूरी घटना बीवी भूमराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई। नेहा वहां एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बेलगावी जिले के सावदत्ती के रहने वाले फैयाज ने उसी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था और एक समय नेहा के सहपाठी था|

कथित तौर पर फैयाज कॉलेज के बाहर नेहा का इंतजार कर रहा था और जैसे ही नेहा बाहर आई, उसने उसे चाकू मार दिया। उसने नेहा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज से पता चलता है कि फैयाज अपना चेहरा ढंककर आया था। जैसे ही नेहा की गर्दन से खून बहने लगा तो वह वहां से भाग गया।

घटना के दौरान नेहा की चीख सुनकर कई लोग दौड़कर आये, लेकिन फैयाज वहां से पहले ही निकल चुका था. इसके बाद आस-पास इकट्ठा हुए लोगों ने पीड़िता को KIMS अस्पताल में भर्ती करवाते है लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गयी |

पुलिस ने अब इस मामले में फैयाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| बताया जाता है कि फैयाज ने लड़की पर उसके साथ अफेयर शुरू करने का दबाव डाल रहा था लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया. ऐसे में फैयाज ने कई महीनों तक उस पर नजर रखे हुए था |

आते जाते वक्त उसका पीछा किया करता था | घटना वाले दिन जब नेहा उसके सामने आई तो उसने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे पता चलता है कि उसका इरादा नेहा की हत्या करने का था.

यह भी पता चला कि फैयाज अपने दोस्तों को कहता था कि वह उस लड़की को ख़त्म कर देगा जिसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया है। दोनों ने (पिछले साल तक) एक साथ बीसीए की पढ़ाई की थी। लेकिन बीसीए के बाद नेहा ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और फैयाज ने पढाई छोड़ दी|

जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है | जांचकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में ऐसा प्रतीत होता है कि फैयाज ने युवती का ऑफर ठुकराने के बाद ऐसा किया है | 

इस मामले में नेहा के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे असली मकसद क्या था। हालाँकि नेहा के परिवार ने कहा कि उन्हें अब तक फैयाज के बारे में कुछ भी पता नहीं था|लड़की ने कभी उसे उसके बारे में कुछ नहीं बताया.

इस घटना के बाद तमाम कांग्रेस नेता नेहा के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी के सामने प्रदर्शन भी किया और आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की |

link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे| whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu