कुछ घंटे बाद होनी थी शादी और सड़क दुर्घटना में हो गयी दुल्हन की मौत , एकलौती बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  हरियाणा के फरीदाबाद में बेहद मार्मिक घटना घटित हुई है|जहाँ शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी| वह घर, जहां से अंकिता की शादी की डोली निकलनी थी, उसी दिन सोमवार को उसकी अर्थी निकली। कुछ घंटे पहले ही उसकी जान चली गई, जब एक दुर्घटना ने उसके और उसके परिवार को जीवन भर का दुःख दे दिया|

यह भी पढ़े भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद, हरियाणा में एक युवती की शादी के दिन हुई एक सड़क दुर्घटना ने होने वाली दुल्हन अंकिता की जीवन लीला समाप्त कर दी| इस घटना में उसके दो भाइयों और सहेली को भी गंभीर चोटें आईं। खुशी के महौल की जगह अब मातम का माहौल छाया हुआ है|

अंकिता के मामा मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके भाई सुमंकित और चचेरे भाई निशांत कुमार शादी की रस्म के लिए रविवार को विनय नगर में अपने चाचा के घर जा रहे थे, लेकिन उनके साथ हुई दुर्घटना ने सब कुछ बदल दिया।

पुलिस का कहना है कि उनकी कार सेक्टर 37 बाईपास रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और उनसे चारों को चोटें आई। अंकिता को निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अंकिता एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और उसका रिश्ता बदरपुर के रजनीश के साथ था। उनकी शादी का आयोजन सोमवार को होने वाला था।

वैशाली के गांव रामपुर बखरी में रहने वाले चंदन सिंह के परिवार में बेटा सुमंकित सिंह और बेटी अंकिता थीं। अंकिता अपने भाई सुमंकित सिंह, चचेरे भाई निशांत और सहेली अंशु के साथ फरीदाबाद के विनय नगर, सराय में रहने वाले चाचा के घर शादी की कुछ रस्म के लिए जा रही थीं।

इस हादसे के बाद, परिवार सहित दुल्हे के घर में शोक का माहौल छाया है। दोनों परिवारों को इस निराशाजनक घटना से गहरा दुःख पहुंचा है|