भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग क्षेत्र से एक घटना सामने आई है है जहा शुक्रवार की शाम धमधा नाका रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े - युवक की शमशान में मिली अधजली लाश, मृतक के पैर बांध कर घसीटने के निशान....
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने आत्मघाती कदम का कारण पारिवारिक मतभेद बताया है. वहीं, जीआरपी पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जीआरपी पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब नौ बजे की है|
बता दे की मृतक की पहचान दुर्ग के संतराबारी वार्ड - 26 निवासी भावेश यादव (21) के रूप में की गई है। मृतक कॉलेज छात्र था|
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : अशोका बिरयानी के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
उनका सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को लिखा कि वह ड्रग्स या जुआ नहीं खेलता बिना कारण वे उस पर शक करते हैं. अब आप लोग के ऊपर से मेरा बोझ कम हो जायेगा | पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

