पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट और लगा ली फांसी, बचपन की सहेली के साथ थे पति के संबंध...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के इंदौर में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की बेवफाई से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने साथ हुई प्रताड़ना की पूरी कहानी खुद बताई. महिला ने दोनों हाथों पर मराठी में सुसाइड नोट लिखकर अपने पति और उसकी प्रमिका पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है

पूरी घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सिल्वर स्प्रिंग इलाके की है. यहां रहने वाली 40 साल की कविता ने अपने पति पंकज पाटिल की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 

सोमवार दोपहर कविता का शव घर में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या से पहले कविता ने अपनी हाथ पर पंकज और उसकी प्रेमिका नम्रता का नाम लिखा और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया.

दरअसल, पति को अपनी पत्नी की बचपन की सहेली से प्यार हो गया. जब पत्नी को अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला तो उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे।

कविता की दो बेटियां हैं। एक बेटी इंदौर और दूसरी पुणे में पढ़ती है। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने शरीर पर मराठी में एक सुसाइड नोट लिखा। 

मृतक ने दोनों हाथों पर अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे हैं। कविता ने लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके पति पंकज पाटिल  नम्रता के कारण उसे बेरहमी से पीटते थे। हर छोटी-छोटी बात पर विवाद करते थे|

बताया जाता है कि नम्रता और पंकज का दो साल से अफेयर चल रहा था. साथ ही मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में महिला आरोपी नम्रता और उसके पति पंकज को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने महिला के हाथ पर मराठी में अपने पति और उसकी प्रेमिका द्वारा कथित उत्पीड़न की कहानी लिखकर आत्महत्या कर ली, जिसे पुलिस ने "सुसाइड नोट" माना और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने कहा कि इस "आत्महत्या नोट" के आधार पर कविता के पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

साथ ही विवाहिता की मौत की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी. नम्रता एक न्यूट्रिशन डाइटिशियन के रूप में काम करती हैं, जबकि उनके पति पंकज पाटिल पीथमपुर की एक फैक्ट्री में निजी काम करते हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu