इतनी अमानवीयता : गाय के मुंह में सुअर मारने वाला बम लगाकर फोड़ा , गाय के जबड़े उड़े , गाय की हालत देख लोगो का दहल उठा दिल....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के दतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इंदरगढ़ थाने के पचखरा गांव में एक गाय के मुंह में बम फट गया और जिसमे गाय का जबड़ा उड़ गया | जिसने भी गाय की हालत देखी उसकी रुंह कांप गयी|  जाहिर तौर पर जंगली सूअरों को मारने वाले बम की चपेट में आने के बाद यह गाय की ऐसी दयनीय स्तिथि हुई है| पुलिस ने मामले में आरोपी लाला जाट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. इस घटना के बाद से आरोपी फरार है


इस संबंध में दीपक शिवहरे उपनाम लाला नामक 32 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह पिछले सोमवार रात करीब 8.30 बजे  खेरोना घाट से इंदरगढ़ की ओर आ रहे थे और उस दौरान उनके साथ मनीष तिवारी और सौरव परिहार भी थे|

 उन्होंने बताया कि जैसे ही वह पचोखरा गांव के पास पहुंचे तो उन्होंने पटाखों की आवाज सुनी तो वह रुक गए और देखा कि कोई भाग रहा है|जो की यह पचुकरा का लाला जाट है जिसके हाथ में सुअर बम है।

दीपक शिवाहरे ने कहा कि जब वह पचुकरा गांव के मंदिर में गए और विस्फोट की आवाज सुनी, तो उन्होंने एक गाय को देखा, जिसके जबड़े उड़ गये थे और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। गाय के मुंह में पटाखे की बारूद जैसा कुछ था। बाद में गाय को चोटों के इलाज के लिए इंदरगढ़ की एक निजी गौशाला में ले जाया गया | 

जहां गाय का ईलाज चल रहा है|ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन बेजुबान पशुओ का शिकार करता था, लेकिन सुअर को मारने वाले बम को गाय के मुंह में लगाना शायद पहली बार उसने इतना अमानवीय कृत्य किया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW