भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में लोकसभा चुनाव में काम करने में रुचि नहीं लेने वाले और अपने कर्तव्यों से भागने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने मतदान कर्मी प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले दस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव समितियों का पहला सत्र 12 और 13 अप्रैल को भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.आई.टी.), दुर्ग में आयोजित किया गया था।
इस प्रशिक्षण में 10 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे, जबकि इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी चुनाव दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन के रूप में सौंपी गई थी।
जब इसकी जानकारी जिला पंचायत को सीईओ हुई तो उन्होंने सभी संबंधितों को नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस संबंध में जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण) ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग करी थी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...
जिसके बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इसे मतदान कराने में घोर लापरवाही बताया। उन्होंने इस पर असंतोष जताया और सभी दस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया|
सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों -
1.प्रेरणा अरोड़ा व्याख्याता , शासकीय उमा शाला जामगांव-M
2.सविता कुकरेती, व्याख्याता ई (L.B) उच्चतर माध्यमिक शाला दारगांव
3. राजेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक प्राध्यापक कल्याण कॉलेज भिलाई
4.शिशिर राव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसर, सहायक ग्रेड-3
5.विमल कुमार कोसले, शिक्षक (L.B) शासकीय पूर्व माध्यमिक कण्डरका
6.आशुतोष तिवारी, सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा
7.अर्जुन सोनी, नगर पालिक निगम भिलाई, सहायक ग्रेड-3
8.मोहन सिंह ठाकुर कर्मचारी, सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला रिसामा
9.मनोज कुमार बिजौरा, व्याख्यता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल सेमरी
10जया पाण्डेय, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी निकुम
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

