आज बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , विजय संकल्प शंखनाद महारैली” को करेंगे संबोधित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बस्तर के छोटे अमावर में 'विजय संकल्प शंखनाद महारैली' को संबोधित करेंगे और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट करने की अपील करेंगे|


यह भी पढ़े बिरनपुर काण्ड पर बनी फिल्म 'द बिरनपुर फाइल' का पोस्टर आज होने जा रहा है लॉच...

 प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे से 'विजय संकल्प शंखनाद महारैली' का शुभारंभ होगा और प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे|

 यहां प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और साथ ही बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और अरुण साव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे|

 बस्तर के छोटे अम्बाबार गांव में आयोजित होने वाली विजय संकल्प शंखनाद महारैली में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे के चलते सम्मेलन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सभा स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सुरक्षा कारणों से कई संदिग्ध को भी वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। आइजीपी सुंदरराज पी, एसपी शलभ सिन्हा गांव पहुंचे और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया|

यह भी पढ़े तपन सरकार को दुर्ग सेंट्रल जेल से जगदलपुर ले जा रहे वाहन का पीछा कर रही थी एक काले रंग की गाड़ी , 4 लोग पकड़े गए...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu