भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले में शराब दुकानें दो दिन बंद रहेंगी। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया|
कलेक्टर एवं जिला अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिले में होने 7 मई वाले मतदान के मद्देनजर 5 मई 2024 को शाम 6:00 बजे से 7 मई, 2024 तक शुष्क दिवस की घोषणा की गई है।
इस अवधि में दुर्ग जिले के सभी देशी एवं विदेशी खुदरा शराब दुकानें, बार-रेस्टोरेंट, होटल बार, भांग/भांगगोटा क्लब आउटलेट एवं गोदाम बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान, मादक पेय पदार्थों की किसी भी बिक्री पर प्रतिबंध है।
साथ ही कलेक्टर एवं जिला आयुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अप्रैल 2024 को राजनांदगांव एवं बालोद जिले के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के अवसर पर 24 अप्रैल 2024 को 6:00 बजे से 26 अप्रैल 2024 शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है|
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर अंडा विदेशी शराब दुकान, अंजोरा देशी शराब दुकान, एफएल-3 (ग) आशीर्वाद इंटरप्राइजेज मोटल, खपरी गांव, रसमड़ा और एफएल-4 (ए) प्लेजर क्लब अंजोरा को बंद रखने गया है| इस अवधि के दौरान, मादक पेय पदार्थों की किसी भी बिक्री पर प्रतिबंध है। इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

