भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक मां और दो बच्चे आग से झुलस गए है| पड़ोसियों ने महिला और बच्चों को आग से बचाकर बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे| पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र की है|
जानकारी के अनुसार आशा नायक रविवार की शाम मोती चौक के पास स्थित अपने घर में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी. गैस जलाने से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिलेंडर में लीकेज है| जैसे ही उसने गैस चालू कर गर्म करने दूध को रखा वैसे ही सिलेंडर में आग फ़ैल गयी |
इससे पहले कि महिला खुद को बचा पाती, उसके दुपट्टे में आग लग गई। वहां पर उसके दोनो बच्चे खेल रहे थे| महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई | आवाज सुनकर जब पड़ोसी महिला को बचाने के लिए दौड़े तब तक उसके कपड़ो में आग लग गयी थी | परिणामस्वरूप, उसका चेहरा, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद पड़ोसियों ने सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद किया और आग पर काबू पाया | आनन फानन में उन्हें सुपेला के लाल बहादुर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहाँ इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दे की आग फैलते ही महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों बच्चे वहीँ पर थे जिस वजह से वह भागने में असफल रही | इस हादसे में दोनों बच्चे भी झुलस गए है। परिणामस्वरूप, उनके हाथ और पैर जल गये है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

