भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी सभा के दौरान कवासी लखमा ने एक बार फिर लोगो के बीच BJP पर निशाना साधा है |उन्होंने बीजेपी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है और बीजेपी नाथूराम के रास्ते पर चलती है|
बीजेपी की महतारी वंदन योजना पर लखमा ने कहा कि बीजेपी के 1,000 रुपये में गुड़ाखू और चेपटी भी नहीं मिलती | कांग्रेस 1 लाख देगी जिसमे चेपटी के अलावा बंपर भी आ जाएगा |
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बिलासपुर में चुनावी रैली की. उनके आगमन से पहले, पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने एक सार्वजनिक बैठक में भाजपा और प्रधान मंत्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की नकल की और भाइयों-बहनों की भीड़ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन का भी मजाक उड़ाया|
लखमा ने कहा कि उन्हें देश में बढ़ती महंगाई को समाप्त करने के लिए केवल एक लाइन लिखनी है। इसके लिए आपको पूरी किताब लिखने की ज़रूरत नहीं है. देश से जीएसटी हट जाए तो महंगाई खत्म हो जाएगी।
राज्य के पूर्व मंत्री लखमा ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चेपटी की कीमत बढ़ रही है। सिर्फ पौवा में ही नहीं बल्कि बोतलों में भी इसकी राशि कम पड़ जायेगी |कांग्रेस 1 लाख रुपये देगी और किसानों का कर्ज माफ करेगी|
कवासी PM मोदी के मोदी की गारंटी की आलोचना करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि पत्नी छोड़ने की गारंटी | कवासी लखमा ने कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायकों को कूड़ा करार दिया और कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ये पार्टी बदलने वालो को वापस नहीं लेना है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

