20 साल की इन्स्टाग्राम गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलने पहुंचा युवक, वो निकली अधेड़ , गुस्से में युवक ने महिला का फोड़ा सिर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के कानपुर में एक हतप्रभ कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 20 साल के लड़के की इंस्टाग्राम पर एक अधेड़ उम्र की महिला से दोस्ती हो गई| महिला ने अपनी प्रोफ़ाइल पर एक युवा लड़की की तस्वीर पोस्ट की। 


यह भी पढ़े CG : हैवानियत की हदे पार मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ गैंगरेप , गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार

उसी फोटो को देखकर युवक धोखा खा गया। ऐसे में जब वह महिला के पास पहुंचा तो उसका चेहरा देखते ही युवक नाराज हो गया और महिला से बहस करने लगा. इसके बाद युवक ने महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया. अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है| 

यह भी पढ़े CG: लव मैरिज के एक साल बाद पति की मृत्यु , सास और ननद ने जीना किया हराम , आत्महत्या के लिए उकसाया जिसके बाद युवती ने कर लिया सुसाइड....

गौरतलब है की कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर 20 साल के युवक से बातचीत करना भारी पड़ गया। बातचीत के दौरान इस महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। ऐसे में युवक महिला से मिलने पहुंच गया। 

लेकिन पहली ही मुलाकात में युवक ने महिला से कहा कि वह इंस्टाग्राम पर खूबसूरत दिखती है, लेकिन असल में नहीं |इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान दीपेंद्र सिंह नामक युवक ने महिला को पीटना शुरू कर दिया साथ ही दीपेंद्र ने महिला का सिर फोड़ दिया। 

उसे जमीन पर पटक कर घायल कर दिया | वह अपने साथ वह मोबाइल फोन भी लेकर वहां से भाग गया, जिस पर महिला बात करती थी। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने युवक के साथ हुए अपने चैटिंग और अफेयर की बात को छुपाया और पुलिस को अपना मोबाइल फोन चोरी होने का बयान लिखाया. उसने अज्ञात किशोर द्वारा सेल फोन चोरी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन जब सचेंडी पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला खुल गया.

एसीपी टीवी सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की दीपेंद्र सिंह नाम के युवक से दोस्ती थी. वह उससे मिलने के लिए उसके घर आया था। उनसे बहस हो गई. दीपेंद्र के प्रहार से महिला के सिर में चोट लग गयी. महिला को घायल करने के बाद वह भाग गया। 

यह भी पढ़े - दुर्ग : चलती गाड़ी में बात करने के बहाने मोबाइल माँगा फिर कर दिया काण्ड , चोर को पड़ गया भारी , जानिये क्या है मामला ....

इस मामले में एक महिला ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब मामले की जांच की गई और सबूत जुटाए गए तो पूरा मामला सामने आ गया. दीपेंद्र सिंह को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu