भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के जबलपुर से अहम खबर आई है. अपनी दुल्हन के साथ गुजरात जा रहे दूल्हे का शव ट्रेन के टॉयलेट में मिलने से हड़कंप मच गया| घटना के एक दिन पहले, मृतक ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था और अपनी शादी के बाद वह नाबालिग लड़की के साथ लोकमान्य समस्तीपुर टर्मिनल में ट्रेन से यात्रा कर रहे थे|
यह भी पढ़े - हल्दी फंक्शन में डांस करते समय युवती की हार्ट अटैक से मौत ....
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| युवक और किशोरी आरा बिहार से सूरत जा रहे थे |
मृतक की पत्नी ने बताया कि मौत से एक दिन पहले आरा मंदिर में उन दोनों की शादी हुई थी| रास्ते में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद वह ट्रेन के टॉयलेट में गया और तौलिये की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया |
उन्होंने अंदर देखा तो एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने युवक को रस्सी से मुक्त कराया और उसके परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने शव बरामद कर पीएम को सौंप दिया. मृतक का नाम संजय यादव बताया जा रहा है| मामले की जांच की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

