हल्दी फंक्शन में डांस करते समय युवती की हार्ट अटैक से मौत .....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मेरठ. हार्ट अटैक की समस्या दिन-ब-दिन बद्तर होती जा रही है। कोरोना महामारी के बाद से दिल के दौरे की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बुजुर्गों के बाद युवा और बच्चे भी इस बीमारी का शिकार बनते हैं। आए दिन खबरें आती रहती हैं कि लोग खेलते समय या काम करते समय दिल का दौरा पड़ने से मर जाते हैं।


यह भी पढ़े पालतू कुत्ते की मौत के गम में 12 साल की बच्ची ने की आत्महत्या , 5 दिनों से खाना पीना भी छोड़ दिया था , जांच में जुटी पुलिस....

 ऐसा ही एक मामला मेरठ से भी सामने आया था. अपने चचेरे भाई की हल्दी समारोह में दोस्तों के साथ डांस करते समय एक लड़की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लड़की अपने घर और आसपास की लड़कियों के साथ कार्यक्रम में डांस कर रही थी | 

इसी बीच डांस करते-करते लड़की अचानक जमीन पर गिर गई| इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, लड़की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई|

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में एक युवती की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। अहमदनगर ओसियाना कॉलोनी में रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की शादी थी। उनकी बारात आज रविवार को आने वाली थी। 

शादी से एक दिन पहले हल्दी समारोह का आयोजन किया गया था. घर में आयोजित कार्यक्रम में लोग खुशी से नाचते-गाते रहे। दुल्हन की चचेरी बहन रिम्शा भी उसी कार्यक्रम में मौजूद थी और स्थानीय लड़कियों के साथ डांस करते समय रिम्शा अचानक जमीन पर गिर गई।

 रिम्शा के गिरते ही आसपास के बच्चों में चीख-पुकार मच गई. साथ में डांस कर रही लड़कियों ने रिम्शा को उठाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ|शोर सुनकर परिजन लड़की के पास पहुंचे। उसके के शरीर में हरकत न होने से लोगों में दहशत फैल गई। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। 

जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब किशोरों को दिल का दौरा पड़ा है। कोरोना महामारी के बाद से किशोरों और बच्चों में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल ही में अमरोहा में 11वीं कक्षा के एक छात्र की मोबाइल फोन पर वीडियो देखते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu