भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत उमदा हाउसिंग बोर्ड के पास मुरम खदान में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ दुर्ग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।


यह भी पढ़ेखाने पीने का लालच देकर 14 साल की गरीब बच्ची के साथ मौलाना करता रहा रेप ,किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी, गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा...

 पुरानी भिलाई पुलिस इस मामले की जांच कर मर्ग कायम कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्दा भिलाई हाउसिंग अथॉरिटी 3 में बहुत पुरानी मुरम की खदान है|

 खदान काफी गहरी है और पानी से भरी हुई है. भिलाई 3 पदुम नगर निवासी इजलाल अहमद का बेटा हिलाल अहमद (21 वर्ष )शनिवार की शाम नमाज पढ़ने के लिए पास की मस्जिद में गया था। हिलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रात को मस्जिद बंद होने तक वह वहीं रहा।

रात में जब मस्जिद बंद होने लगी तो हिलाल भी घर जाने के लिए मस्जिद से निकला, लेकिन रास्ता भटक गया और उम्दा की ओर चला गया। वहां वह मुरुम खदान में गिरकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब हिलाल रात में घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की।

 सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुरुम खदान में एक शव मिला है. पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. अनुभवी डीप डाइविंग जवान इंद्रपाल यादव और राजकुमार यादव ने कड़ी मेहनत कर शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से शव की पहचान करने को कहा। 

परिजनों ने शव की पहचान हिलाल के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया। हिलाल के पिता इजलाल अहमद आरपीएफ इंस्पेक्टर हैं। उनके तीन बेटे थे, जिनमें मृतक सबसे छोटा था|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu