भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के कानपूर में महिला सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था मजबूत करने के बावजूद भी आए दिन नए आपराधिक मामले सामने आते रहते है| ताजा मामला कानपुर जिले का है जहां मौलाना ने 14 साल की लड़की को गर्भवती कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया | जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी |
जानकारी के मुताबिक, घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की है. यहां गरीब परिवार अपनी आजीविका के लिए मजदूरी करते थे। घर के सामने रहने वाला सोनू हाफिज इलाके की एक मस्जिद का मौलाना है।
बताया जा रहा है कि सोनू ने एक 14 साल की लड़की को काफी वक्त से अपने घर बुलाया करता था और उसे खाने-पीने का लालच देता था| इसी दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी |बताया जाता है कि गर्भधारण के बाद गर्भपात की गोलियां लेने के कारण लड़की की हालत और बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक ईद के दिन पीड़िता की हालत और खराब हो गई और वह डरी हुई लग रही थी।
पूछने पर उसने अपनी कहानी अपनी माँ को बताई |लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसके परिवार ने उसे एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। परिवार यह जानकर हैरान रह गया कि वह गर्भवती थी।
उन्होंने नवबस्ता पुलिस को मामले की जानकारी दी और कानपुर निवासी डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
यह भी पढ़े - भिलाई NEWS : BSP प्लांट से गाड़ी की डिक्की में 10 KG स्क्रेप कॉपर चोरी कर ले जा रहा था युवक , पकड़ा गया...
यह भी पढ़े -CG न्यूज़ : बुर्का पहनकर भागने की फ़िराक में था कांग्रेस नेता , पुलिस ने मौके पर धर दबोचा....
यह भी पढ़े - बिग ब्रेकिंग : बीजेपी ने खोला चुनावी वादों का पिटारा , मोदी गारंटी के नाम से संकल्प पत्र किया जारी...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

