भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला तलाक के बाद ढोल-बाजे के साथ अपने ससुराल से निकली| उन्होंने अपने ससुराल से मिला सारा सामान भी लौटा दिया. इसके बाद उसने अपने ससुराल के घर के दरवाजे पर वह चुनरी भी बांध दी, जिसे वह आठ साल पहले विदा होने पर पहन कर आई थी| नम आँखों से महिला ने वहां से विदाई ली |
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : बस का इन्तजार कर रहे लोगो को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला , 4 की मौत ,3 घायल....
महिला अपनी बेटी के साथ ढोलबाजे के साथ अपने पति के घर को अलविदा कहती है| बता दे अपनी बेटी के जन्म के बाद महिला कप उसके पति ने तलाक दे दिया |मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने पति की असलियत समाज को बताने के लिए ऐसा किया। पुरे मोहल्ले में ढोल बाजा बजने को लेकर लोग बाहर आने लगे | तब लोगो को पति की करतूत का पता चला |
यह भी पढ़े - खुशखबरी : महतारी वंदन योजना की 3 क़िस्त 1 मई को की जाएँगी हस्तांतरित.....
अगर एक पढ़ी-लिखी महिला इंजीनियर के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो एक कम पढ़ी-लिखी सामान्य महिला के साथ क्या होता होगा? मिली जानकारी के मुताबिक, उर्वी नाम की महिला अपने परिवार के साथ रामादेवी स्थित अपने ससुराल पहुंची|अपनी शादी की चुनरी अपने दरवाजे पर बांध दी। आठ साल पहले 2016 में वह उसी चुनरी में दुल्हन बनकर घर छोड़कर अपने ससुराल आई थी| और ढोल बाजे के साथ उसने उस परिवार को भी अलविदा कह दिया और अपने माता-पिता के घर चली गई।
कानपुर के साकेत नगर निवासी अनिल कुमार बीएसएनएल अधिकारी थे। उनकी एक ही बेटी उर्वी है और उन्होंने अपनी बेटी को खूब पढ़ा लिखा कर इंजिनियर बनाया | इसके बाद उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उसकी पोस्टिंग हुई। इसी दौरान 2016 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी कानपुर के रामादेवी में रहने वाले आशीष से की| उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई. पहले तो सब कुछ ठीक चला. आशीष भी दिल्ली में इंजीनियर है|
अनिल कुमार का कहना है कि पहले सबकुछ ठीक रहा। जब उर्वी की बेटी का जन्म हुआ तो उनकी दुनिया बदल गई। पति आशीष को बेटी होना पसंद नहीं था. इसलिए उसने मेरी बेटी उर्वी को परेशान करना शुरू कर दिया।' अनिल ने कहा कि मैंने अपनी बेटी के नाम पर दिल्ली में एक फ़्लैट कर दिया। उसके पति ने फ़्लैट उसके नाम पर स्थानांतरित करने के लिए परेशान करने लगा |
अनिल कुमार के मुताबिक आशीष ने उरुवी को मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसके बाद उनके खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया। फिर आशीष ने उनकी बेटी को तलाक दे दिया और तय हुआ की एक-दूसरे को अपना सामान वापस किया जायेगा| लेकिन जब बेटी का जन्म हुआ, तो उसने उन्हें बहुत परेशान किया। इसलिए इस बात को समाज तक पहुंचाना जरूरी था|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

