भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , शादी से वापस लौट रही स्कूटी सवार सास बहू को डंफर ने लिया चपेट में सास की हुई दर्दनाक मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में आज दोपहर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिनमे एक स्कूटी में सवार सास बहु को गलत दिशा से आ रही डंफर ने टक्कर मार दी | इस हादसे में 50 वर्षीय सास की मृत्यु हो गयी जबकि बहु की जान बच गयी |

जानकारी के मुताबिक केम्प -1 भिलाई के मदर टेरेसा नगर निवासी 50 वर्षीय महिला गणेशीया बाई यादव अपनी बहू किरण के साथ जुनवानी से किसी शादी समारोह से शिरकत कर वापस केम्प-1 मदर टेरेसा नगर लौट रहे थे |

इसी बीच कोहका क्षेत्र के फलकनुमा मस्जिद के पास गलत दिशा से आ रही डंपर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया |इस घटना में महिला गणेशीया बाई यादव को गंभीर चोंटे आई और वह घायल अवस्था में वही पड़ी रही |

यह भी पढ़े कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या , प्रपोजल ठुकराने पर एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज कैपस में चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट...

वहीं लोग मूक दर्शक बनकर विडियो बनाने में व्यस्त रहे किसी ने उन्हें तत्काल आसपास के किसी भी अस्पताल में ले जाना जरुरी नहीं समझा | 

इसी बीच एम्बुलेंस आई और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी | यदि उन्हें समय पर ईलाज मिल पाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी |घटना के बाद से परिवार में शोक व्याप्त है |