भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के गरियाबंद जिले में जीजा और बहन के बीच खाने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करना शख्स को भारी पड़ गया। जीजा ने अपने साले की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और स्वंय थाने पहुँच मामले की जानकारी दी |जिसके बाद कोतवाली नगर प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की |
जानकारी के मुताबिक, घटना गरियाबंद थाने से पांच किलोमीटर दूर तवरबहरा गांव की है, जहां पंडरी पानी गांव का रहने वाला सनत कुमार ध्रुव पिछले कुछ महीनों से अपने जीजा बंशीलाल ध्रुव के घर पर रह रहा था|सोमवार शाम करीब छह बजे जीजा बंशीलाल और बहन के बीच विवाद हो गया। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी उठाई ही थी कि सनत उनके बीच आ गया और बंशी लाल ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन के नीचे वार कर दिया।
कुल्हाड़ी लगते ही सनत बिस्तर पर गिर पड़ा और उसकी तत्काल मृत्यु हो गयी| घटना के बाद आरोपी बंशीलाल खुद सिटी थाने आया और घटना की जानकारी दी| पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की गई|आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

