क्या ऐसी होती है माँ ? अपने दुधमुंहे बच्चे का ब्लेड से गला रेता नहीं मरा तो जमीन पर पटक-पटककर ले ली जान , पति बच्चे को अपना नहीं मानता था इसलिए...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के यमुनानगर में एक वीभत्स घटना सामने आई है जहाँ एक मां ने अपने दुध पीते बच्चे की ब्लेड से गला रेतकर जान ले ली| 12 दिन बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कोमल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका पति बच्चे को अपना खून नहीं मानता था. इससे गुस्से में आकर उसने अपने बच्चे का गला ब्लेड से काट दिया|


यह भी पढ़े - CG : लस्सी पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में क्रेन ओपेरटर की हो गयी मौत , PM रिपोर्ट का इन्तजार ....

पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया.  महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने गांव के एक बच्चे से दुकान से ब्लेड मंगवाया था. इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे को अपनी गोद में लिटाया और उसका गला काट दिया, लेकिन जब उसकी सांसें नहीं रुकीं तो उन्होंने बच्चे को जमीन पर पटककर मार डाला।

फिर उसने उसे कुछ पुराने कपड़ों के साथ एक पोटली में बांध लिया और अपने पास रख लिया। बच्चे के पिता द्वारा अपराध की सूचना दिए जाने के बाद, पुलिस ने कब्र खोदी, बच्चे के शव को बरामद किया और माँ को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चे के पिता सुमित ने 3 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी कि 1 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी कोमल और एक माह के बच्चे के साथ कमरे में सोया था. बच्चा रात में कई बार उठा और रोया। उसने देखा कि उसकी पत्नी बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठी हुई है| जिसके बाद वह सो गया।

यह भी पढ़े भिलाई : 30 सालो से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नियमित कर्मचारी के तौर पर कर रहा था नौकरी , नटवरलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुबह जब उठे तो बच्चा बिस्तर पर नहीं था| महिला ने पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पहले तो ऐसा लगा कि बिल्ली बच्चे को उठा ले गयी है. इसलिए उन्होंने इलाके की छतों पर बच्चे की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद उसकी नजर घर में रखे पुराने कपड़ों के ढेर पर पड़ी और जब उन्हें गठरी खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए।फिलहाल आरोपी माँ पुलिस की हिरासत में है| एक माँ के द्वारा अपनी ही दूधमुंहे बच्चे के साथ इतनी क्रूरता की घटना सोचने पर मजबूर करती है की क्या मासूम को इतनी दर्दनाक मौत देने से पहले माँ का हाथ नहीं कंपा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW