भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे 6 बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं|
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी। थोड़ी ही देर में चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और चारों तरफ फैल गई. मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने की कोशिश की|
लेकिन अब तक आग काफी फैल चुकी थी. कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर पर पानी डालना शुरू किया।
डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर बिजली लाइन पूरी तरह से बंद कर दी गई। घटना में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

