शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की को कैद कर बेल्ट और पाईप से पीटा फिर जख्मो में लाल मिर्च डाला, चिल्लाने पर फेवीक्युक से होठ चिपका दिए...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की के साथ बर्बरता युक्त प्रताड़ना का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने लड़की से शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर पहले तो उसे बेल्ट और पाईप से बुरी तरह पीटा। फिर उसके घाव पर लाल मिर्च पाउडर लगाया गया। 


यह भी पढ़े - bhilai ब्रेकिंग : ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने शख्स को कुचला हुई मौत , लोगों ने किया चक्काजाम....

जब लड़की दर्द से कराहने लगी तो उसके होठों को फेबिकोविक से चिपकाकर बंद कर दिया |। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

बता दे मामला गुना क्षेत्र के नानाखेड़ी का है। यहां 23 साल की एक लड़की अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी. लड़की का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अयान पठान उससे शादी करना चाहता है। 

हालाँकि, उसने अयान के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस बात पर अयान गुस्सा हो गया| उसने उसे कैद कर अपने घर में बंद कर रख लिया| उसके बाद उसने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की.

लड़की ने कहा कि अयान उसे घर से नहीं निकलने देता था. अयान का गुस्सा तब चरम पर पहुंच गया जब उसे पता चला कि लड़की की मां ने घर बेच दिया है। 

अयान ने लड़की से कहा कि वह घर उसके नाम कर दे| अयान एक महीने तक लड़की पर अत्याचार करता रहा। फिर मंगलवार शाम को उसने लड़की को बेल्ट और पाईप से पीटा|

फिर उसके जख्म पर लाल मिर्च का पाउडर मल दिया। जब लड़की दर्द से कराहने लगी तो युवक ने फोबेक्विक से उसके होठों को चिपका दिया| किसी तरह लड़की अगले दिन बुधवार सुबह थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को आपबीती बताई। 

लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अयान के खिलाफ मामला दर्ज किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद अयान को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. आपको बता दें कि लड़की की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है|

 उनका पूरा शरीर जख्मी है. दोनों आंखें सूजी हुई हैं. फेवीक्वैक से प्रभावित होठों को ठीक करना डॉक्टरों के लिए भी मुश्किल हो गया था काफी मशक्कत के बाद उसे सही किया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu