पूर्व सभापति के फार्म हाउस में हुआ विस्फोट , हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत ,जांच में जुटी पुलिस....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव , डोंगरगांव के जामसरार गांव में एक कुएं के पास बारूद विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई|घटना सुबह करीब 11 बजे की है. जामसरार (डोंगरगांव) में जिला पंचायत के पूर्व सभापति अध्यक्ष संतोष वैष्णव के खेत में खुदे बोर के पास जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है बोर का तार बारूद से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ेबेटी के बॉयफ्रेंड की पिता ने गोली मारकर हत्या की , दोनों के रिश्तो के खिलाफ थे पिता ...

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बारूद कहां से आया। सुबह जब एक फार्महाउस में एक मजदूर ने जैसे ही बोर को चालू किया तभी जोरदार विस्फोट हुआ। 

इसके बाद हंगामा मच गया. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी| जिसमे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी | वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घाना के बाद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu