बेटी के बॉयफ्रेंड की पिता ने गोली मारकर हत्या की , दोनों के रिश्तो के खिलाफ थे पिता ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गाजियाबाद यूपी में एक इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| मिली जानकारी के मुताबिक यह छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था| लड़की के पिता ने छात्र पर पांच गोलियां चलाईं|


यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता साहिल खान जगदलपुर से हुए गिरफ्तार , गिरफ्तारी से बचने छतीसगढ़ में छिपे हुए थे साथ ही बार बार बदल रहे थे अपनी लोकेशन....

मामला के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है. यहां एक इंजीनियरिंग छात्र को गोली मार दी गई| जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विपुल (25) की एक सेवानिवृत्त सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह रिपब्लिक क्रॉसिंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में हुई।

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हो चुके है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में काम करते है। विपुल आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।आरोपी रात को अपार्टमेंट पहुंचा. उसका विपुल से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने उसे पांच गोलियां मार दीं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पिता बेटी के साथ विपुल के रिश्ते के खिलाफ था। 

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नंदिनी रोड में शो रूम में लगी भीषण आग , इलेक्ट्रिकल बाइक शो रूम में हुआ हादसा ,कई गाड़ियाँ जलकर हुई ख़ाक , अग्निशमन विभाग आग बुझाने में जुटी ....

यह भी पढ़े - भिलाई में निर्माणाधीन स्कूल की छत ढही , 4 मजदूर मलबे में दबे , रेस्क्यू कर मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला गया , 4 घायलों में 2 की हालत गंभीर...