अमित शाह और जेपी नड्डा का छ.ग दौरा : भिलाई सहित रायपुर,लोरमी में जेपी नड्डा करेंगे चुनावी सभा को संबोधित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान के बाद रविवार को केंद्रीय बीजेपी नेताओं की महाचुनावी बैठक शुरू हुई| 


यह भी पढ़े मालकिन ने नौकरानी का पहले गैंगरेप करवाया फिर काट दी जुबान , न्याय के लिए दर दर भटक रही हैवानियत की शिकार हुई लड़की..

सोमवार 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह करीब 10:30 बजे कांकेर में चुनावी सभा करेंगे, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर के लोरमी, भिलाई और चंदखुरी में आमसभा को संबोधित करेंगे|

अमित शाह के दौरे के मद्देनजर अध्यक्ष किरण सिंह देब ने रविवार को कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सम्मेलन स्थल का दौरा किया. इस दौरान मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम आदि अधिकारी मौजूद रहे|

इस बीच जेपी नड्डा सोमवार सुबह लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से सीधे मुंगेली में लोरमी की ओर बढेंगे| इसके बाद रायपुर, भिलाई और चंदखुरी में भी सभा करेंगे. जिसकी सारी तैयारियां की जा चुकी है|

हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस वक्त लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण चल रहा है| जिनमे राजनांदगाँव , कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल की सुबह जांजगीर चांपा के सक्ती में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में महासभा होगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu