मालकिन ने नौकरानी का पहले गैंगरेप करवाया फिर काट दी जुबान , न्याय के लिए दर दर भटक रही हैवानियत की शिकार हुई लड़की...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में एक शर्मनाक घटना में एक लड़की के साथ उसकी मालकिन ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिलवाया और उसकी जुबान भी काट दी. घटना दो साल पहले की है. इससे भी दुखद बात यह है कि पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया|


यह भी पढ़े 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को पति ने बहस के बाद चारपाई से बांधकर जिन्दा जला दिया , आरोपी फरार...

 दो साल की जद्दोजहद के बाद कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। घटना दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की है. घटना के बाद आरोपी मालकिन ने उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसका नाम बदल दिया|

घायल लड़की को जब होश आया तो वह अस्पताल में तेज दर्द से कराह रही थी. उनके मुंह, आंख, जीभ, सिर और माथे पर गंभीर चोटें लगी हुई थी|

यह भी पढ़े जरुरी सुचना - स्कूलो में कल से विद्यार्थियों की गर्मियों की छुट्टी घोषित , भीषण गर्मी की वजह से शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी....

महिला ने घटना की शाम जन्मदिन का खाना बनाने के लिए घर पर काम करने वाली नौकरानी लड़की को बुलाया| इसी दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

 इससे वह बेहोश हो गयी. तभी घर में आए महिला के चार-पांच दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता इसकी शिकायत न कर सके, इसके लिए उसकी जीभ भी काट दी गई|

यह भी पढ़े - कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में जहर दिया , पार्क में मिलने बुलाकर प्रसाद की आड़ में होने जा रहा था काण्ड, फिर...

घायल लड़की का दावा है कि 29 दिसंबर 2022 को उसकी मसाज सेंटर के मालकिन ने उसे अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए कुछ लोगों के लिए खाना बनाने के लिए बुलाया था|

 रात करीब 8-9 बजे चार-पांच लोग घर पर आए। इनमें से एक युवक ने पानी मांगते समय दो बार उसका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की|

यह भी पढ़े - भिलाई के रुंगटा कॉलेज के शिक्षक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड , पिछले कुछ दिनों से तनाव में था मृतक जाँच में जुटी पुलिस....

वहां उसके साथ जो हुआ उसकी जानकारी जब पीड़िता को मिली तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली और घर आकर अपने परिवार को बताया. परिजनों को कुछ पता नहीं चला, उन्हें लगा कि वह अभी भी अपनी मालकिन के घर में रुकी थी| परिवार के सदस्य उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए, लेकिन कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया।

 इसके बाद, दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

हैरान-परेशान पीड़ित लड़की कोर्ट पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई और स्थानीय एसएचओ को पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu