भिलाई ब्रेकिंग : छावनी थाने क्षेत्र से महिला सटोरिया को किया गया गिरफ्तार , नौ मोबाइल फोन सहित नगद जब्त....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध कारोबार करने वालों पर नजर रखने और ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है|

 


यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

इस उद्देश्य से मुखबिरों को शामिल किया गया और संदिग्ध लोगों पर लगातार निगरानी रखी गई। इसी कड़ी में एक महिला जो भिलाई के छावनी क्षेत्र में जुआ खिलवाने का काम कर रही थी | 

सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की गई। नौ मोबाइल फोन, 10,090 रुपये की नकदी,  सट्टा-पट्टी आदि महिला के पास से बरामद किए गए|

 महिला के खिलाफ थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इन कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना छावनी पुलिस विभाग की सराहनीय भूमिका रही।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu