फाफाडीह सिंधी पंचायत एवं युवा विंग द्वारा झूलेलाल जयंती के अवसर पर किया गया भव्य आयोजन...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , आज फाफाडीह सिंधी पंचायत एवं फाफाडीह युवा विंग द्वारा झूलेलाल जयंती के अवसर पर झूलेलाल साईं जी की भव्य आरती एवम पूजा अर्चना की गई।

                                             

इस अवसर पर मुखी अछूमल गावरी जी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आरती के पशचात भंडारे का आयोजन किया गया।

फाफाडीह युवा विंग के मुरली भोजवानी द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ सारी ब्यवस्थाओं का संचालन किया गया एवं जयदीप ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का भी अयोजन किया । 




इसमे  डॉ श्री संजय जेठानी जी द्वारा स्वयं भी ब्लड डोनेट किया गया। उनके द्वारा ब्लड डोनेशन से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गयी| उपरोक्त जानकारी गोपी चंद रहेजा द्वारा मीडिया को प्रदान की गयी है|