राजधानी के शमशान घाट में शरारती तत्वों ने लगाई आग , फायर ब्रिगेड व प्रबंधक ने तत्काल उपाय कर आग पर काबू पाया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के कोटा श्मशान घाट में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई. श्मशान घाट प्रबंधक ने बोर द्वारा आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। 


यह भी पढ़े - शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की को कैद कर बेल्ट और पाईप से पीटा फिर जख्मो में लाल मिर्च डाला, चिल्लाने पर फेवीक्युक से होठ चिपका दिए...

जानकारी के मुताबिक मुक्तिधाम के संचालक विजय सिंह जाडेजा के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन उन्हें संदेह है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।

 हालाँकि स्थल पर पानी की व्यवस्था होने की वजह से आग को फैलने से रोक लिया गया | जिसके बाद इसकी शिकायत लेकर वे सरस्वती नगर थाने पहुंचे| 

बता दे की हाल ही में रायपुर में आगजनी की कई घटनाएं आमने आ चुकी है | गुरुवार शाम 7 बजे रायपुर में सीएमएचओ ऑफिस के पास भी आग लग गई|

निवासियों ने इसकी सूचना दी और अग्निशामकों को बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu