महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में शौचालय जाने से रोका कहा - आचार संहिता चालू , जानिए क्या है मामला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को सरकारी गेस्ट हाउस के शौचालय का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई। गेस्टहाउस के केयर टेकर ने आचार संहिता हवाला देते हुए उन्हें वहां के शौचालय का उपयोग करने से मना कर दिया |


यह भी पढ़े - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में हुआ विस्फोट , हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत ,जांच में जुटी पुलिस....

मिडिया रिपोर्ट्स के खबर के मुताबिक महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बीजेपी की घृणित और स्त्रीद्वेषी मानसिकता का एक और उदाहरण आज छत्तीसगढ़ में सामने आया है|

 छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा की आदिवासी सदस्य फूलों देवी नेताम को आचार संहिता का हवाला देते हुए बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन के सरकारी गेस्ट हाउस में शौचालय का उपयोग करने से मना किया गया | आख़िरकार हमें सरकारी गेस्ट हाउस के बाहर दूसरी जगह जाना पड़ा|

क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा की दोहरे इंजन वाली सरकार को उन्हें बताना चाहिए कि चुनाव आयोग के किस नियम के तहत महिलाओं का शौचालय का उपयोग करना आचार संहिता का उल्लंघन है? चुनावी राजनीति में कितना गिरेगी बीजेपी?जबकि इस मामले में बीजेपी के नेता केदार कश्यप का कहना है की ये सब बीजेपी को बदनाम करने की साजिश है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu