भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज में एक महिला पुलिसकर्मी के कमरे में हत्या-के बाद आत्महत्या की घटना सामने आई है| जहाँ लॉज में शादीशुदा पुलिस कर्मी राजेश और उसकी प्रेमिका महिला पुलिसकर्मी प्रिया की लाशें मिलीं. यह घटना शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र के मेंहाजीपुर इलाके में रेलवे स्टेशन के पास हुई|
यह भी पढ़े - अलौकिक अदभुत दृश्य : सूर्यदेव ने किया रामलला का सूर्यतिलक , अयोध्या के पावन धरती
कानपुर की 2020 बैच की सिपाही प्रिया तिवारी पिछले कुछ दिनों से मिन्हाजीपुर जिले के एक हॉस्टल में किराए के कमरे में रह रही थी।
उन्हें हाल ही में पर्यटक पुलिस स्टेशन में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह एसीपी कार्यालय में तैनात था जहां उसकी दोस्ती पुलिस सिपाही राजेश से हुई। 2019 बैच के राजेश यूपी के मथुरा जिले में रहता था। पिछले दिनों भी राजेश एसीपी कार्यालय में पेशी ड्यूटी पर था।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि प्रिया के किराए के कमरे में महिला कांस्टेबल प्रिया और पुरुष कांस्टेबल राजेश के शव संदिग्ध हालत में मिले।
उन्होंने बताया कि राजेश का शव फांसी पर लटका हुआ था और प्रिया का शव बिस्तर पर पड़ा था। राजेश के मामले में तो यह कहा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन प्रिया की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है|
उनके मुताबिक प्रिया की मौत को लेकर दो थ्योरी हैं. पहला तो यह कि उन्होंने भी आत्महत्या कर ली और दूसरा यह कि राजेश ने उनकी हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, दोनों पुलिस कर्मी ने ऐसा क्यों किया यह रहस्य बना हुआ है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

