भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धरसींवा के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में वंदना ग्लोबल में कई कर्मचारी गर्म राख से जल गए। जिसमे 44 साल के मोहित यादव नाम के एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किये जाने के कारण आये दिन दुर्घटना में श्रमिकों की मौत हो रही है|
वंदना ग्लोबल के एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद, पीड़ित का परिवार छत्तीसगढ़ क्रांति से संपर्क साधा क्योंकि प्रबंधन श्रम नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को मुआवजा या भरण-पोषण देने को तैयार नहीं था।
जिसके बाद भारी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के लोग पहुंचे प्रबंधन से बात करने की कोशिश की। इस बीच सूचना पाकर कई थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची.
इसके तुरंत बाद परिवार को 17 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया. बाद में पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

