भिलाई : 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील फिल्म देखने के बाद रेप , कांड करने के बाद ट्रेन से यूपी भाग रहा था आरोपी ,रेलवे और भाठापारा पुलिस ने धर दबोचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील फिल्म देखने के बाद चाट-गुपचुप  बेचने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। 

जिसके बाद बच्ची ने हैवानियत की कहानी रोते हुए अपने माता-पिता को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र की।

यह भी पढ़े CG : रिसेप्शन के बाद मायके पहुंची दुल्हन ने शादी के दुसरे दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या ,मौत से पहले पति को किया था फोन पर नहीं हो पाई थी बात...

दरअसल, भिलाई के केम्प क्षेत्र के अंबेडकर नगर गुपचुप मोहल्ला निवासी आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ ​​विजय (24) 23 अप्रैल की दोपहर अपने घर में अकेला था। उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया। जहां उसने मासूम के साथ साथ गलत काम किया|

जब लड़की उस रात दर्द के कारण सो नहीं सकी, तो उसके माता-पिता चिंतित हो गए और उससे पूछताछ करने लगे। फिर उसने कहा कि गुपचुप वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है. घटना की सूचना 24 अप्रैल की शाम को थाने में दी गयी.

छावनी पुलिस अधीक्षक चेतन चंद्राकर के मुताबिक कि जैसे ही आरोपी को पता चला कि लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वह बुधवार शाम को नवतनवा एक्सप्रेस से दुर्ग रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश भाग रहा था| टीआई ने क्राइम टीम की मदद से उस के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि वह ट्रेन से कहीं यात्रा कर रहा है|

उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस और भाटापारा पुलिस को फोन कर अलर्ट किया। उसकी फोटो भेजी. इसके बाद रेलवे और भाटापारा पुलिस ने नवतनवा एक्सप्रेस की जांच की। आरोपी विजय को हिरासत में लेकर छावनी पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच जारी रखे हुए है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...

यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....

यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu