भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के यमुनानगर के आदर्श नगर इलाके में एक 12 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली| कतिथ तौर पर पांच दिन पहले उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। कुत्ते की मौत से लड़की सदमे में थी|
इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि देर रात शनिवार को जब घर के सदस्य बाहर गए हुए थे उस वक्त लड़की ने यह आत्मघाती कदम उठाया । सूचना मिलते ही गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
मामले में परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनका पालतू कुत्ता पाँच दिन पहले मर गया। चाँदनी और कुत्ते के बीच अटूट प्रेम था। वे दोनों एक साथ बैठते थे, खाना खाते थे और खेलते थे, लेकिन अपने कुत्ते की मौत के बाद चांदनी ने बात करना भी बंद कर दिया था| खाने-पीने भी नहीं खा रही थी| वह अपने कुत्ते की मौत से बहुत तनाव में थी। देर शाम जब घर पर कोई नहीं था तो उसने आत्महत्या कर ली।
मृतक चांदनी छठी कक्षा में थी। वह पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छी थी| परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका व्यक्तित्व मिलनसार और खुशमिजाज था। चांदनी इस तरह का कदम उठा लेगी इस बारे में किसी ने नहीं सोचा था| फिलहाल घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.
यह भी पढ़े - भिलाई में निर्माणाधीन स्कूल की छत ढही , 4 मजदूर मलबे में दबे , रेस्क्यू कर मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला गया , 4 घायलों में 2 की हालत गंभीर...
घटना के बाद गांधीनगर थाने की पुलिस मामले की जाँच कर रही है| अधिकारी सुभाष चंद का कहना है कि लड़की 12 साल की है. परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने कुत्ते की मौत से सदमे में थी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया जाएगा। इसके बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।' फिलहाल लड़की के परिवार से पूछताछ की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

