भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, ग्वालियर में एक पूर्व शिक्षक से 51 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है|ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को भिलाई (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया है|
आरोपी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) है। दुबई में एक बिटकॉइन ट्रेडिंग कंपनी को ऑपरेट कर रहा था|
ऐसी भी संभावना है कि उसने ठगी के काले धन को बिटकॉइन में निवेश करके सफेद धन में बदल दिया। आरोपी कुणाल जयसवाल ने पिछले महीने टीचर को फोन किया और कहा कि उसके नाम के सिम कार्ड से बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं|
आरोपी ने ED और सीबीआई की छापेमारी का डर दिखाया | डरी हुई शिक्षिका ने अपने बैंक खाते से 51 लाख रुपये उसके जमा करा दिए। धोखाधड़ी की रकम में से 9.50 लाख रुपये (42,000 दिरहम ) यूएई खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया |आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन, लैपटॉप और आईपैड अन्य नामों से बरामद किए गए। आरोपी ने पुणे की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।
धोखाधड़ी से कमाए गए पैसों से नेहरू नगर (भिलाई) में बड़ा बंगला और लग्जरी कार खरीदी। ग्वालियर एस.पी. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

