भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस जारी , स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने कहा - पूर्व CM सार्वंजनिक रूप से माफ़ी मांगे या कानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान से कांग्रेस में अब तक  घमासान मचा हुआ है. जिसके बाद पार्टी के पूर्व महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसौदिया ने भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दे की ये सारा हंगामा भूपेश बघेल के कांग्रेस में स्लीपर सेल है वाले बयान के बाद हुआ है | एक दिन पहले ही सिसौदिया ने भूपेश बघेल के बयान के खिलाफ मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा था. फिलहाल माफी मांगने के लिए भूपेश बघेल के पास 15 दिन का समय है|





गौरतलब है की करीब दो हफ्ते पहले अरुण सिसौदिया के आरोप पर भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोई गबन या धोखाधड़ी नहीं हुई है. राज्य कांग्रेस समिति द्वारा किया गया भुगतान एक कानूनी अनुबंध के तहत किया गया था।

यह भी पढ़े - अप्रेल फूल ने ली जान , किशोर को प्रेंक करना पड़ा भारी जान से धोना पड़ा हाथ , जानिए क्या है मामला...

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के  पूर्व पदाधिकारी की कोई भी शिकायत बीजेपी स्लीपर सेल का झूठा प्रचार है. उन्होंने कहा कि पार्टी की आंतरिक शिकायत दर्ज करना और फिर उसे मीडिया में प्रकाशित करना पार्टी अनुशासन के विपरीत है. यह निश्चित रूप से पार्टी के भीतर भाजपा के स्लीपर सेल में काम करने वाले लोगों का काम है।

अरुण सिसौदिया ने कहा कि वह 19 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. और हमें कांग्रेस में हमें स्लीपर सेल कहा गया। एक स्लीपर सेल एक आतंकवादी समूह के साथ मिला हुआ होता है | इसके लिए भूपेश बघेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए|

इससे पहले अरुण सिसौदिया ने मुख्य चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था, जिसमें भी भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और इसी आरोप का जिक्र किया था. उन्होंने बघेल के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बताया. बयान में उन पर समाज में नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu