दुर्ग : युवक की हत्या कर शव को सुलभ शौचालय में छिपाया , पैसो के लेनदेन में किया क़त्ल , CCTV फुटेज ने खोला राज....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में तीन दिन पहले पैसों के लेनदेन के विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है| वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बेहोश युवक को एक सुलभ शौचालय में छिपा दिया और अगले दिन 108 पर कॉल किया और बताया की सुलभ के अंदर एक शव मिला है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के  गैंदी डबरी का है|

जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल को तितुरडीह निवासी बंटी नाम के युवक का शव सुलभ शौचालय पर मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी को लगा कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन बाद में पता चला कि एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की गयी थी|

इस मामले में पुलिस ने मोहननगर से तीन युवकों प्रकाश , राधेश्यामऔर महावीर यादव (उर्फ पप्पू) को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है|

बंटी इंदौर सेव भंडार रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास हलवाई के रूप में काम करता था। साथ ही केटरिंग  कार्य से भी जुड़ा हुआ था |मृतक द्वारा तीन लोगो से काम करवाया गया था |उन्हें करीब 5400 रुपये का पेमेंट करवाना था |

आरोपियों को पता था कि बंटी इंदौर सेव भंडार में काम करता है। इसलिए किये हुये काम के उससे पैसे मांगे लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद आरोपी उसकी दुकान में आ बैठे यह देखकर बंटी ने 1000 रुपये की व्यवस्था उन्हें दिए फिर सभी लोग चले गए।

पैसे मिलने के बाद चारों गैंदी डबरी सुलभ ले पास रात में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों पैसों के बारे में बात करने लगे फिर मृतक ने गाली गलौज शुरू कर दी| इससे उनके बीच विवाद हो गया। बहस तेज़ हो गई और तीनों ने मिलकर बंटी के मारपीट कर दी| जब वह बेहोश हो गया इसी बीच बारिश होने लगी तो तीनों आरोपी बंटी को सुलभ शौचालय के अन्दर छोड़ दिया।

अगली सुबह जब लोग सुलभ शौचालय पहुंचे तो उसे पड़ा देखा| जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना आरोपी युवक को दी. यह सोचकर कि किसी को शक न हो राधेश्याम और प्रकाश ने तुरंत 108 पर कॉल किया और शव मिलने की बात बताई | पुलिस भी मौके पर पहुंची. सभी को लगा कि बंटी को दिल का दौरा पड़ रहा होगा उसी वजह से उसकी मौत हुई है|

घटना की पुलिस जांच शुरू हुई तो पता चला कि सुलभ के सामने वकील ज्ञान सिंह की बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वीडियो में तीनों आरोपी बंटी को उठाकर सुलभ की ओर ले जाते दिख रहे थे। जिसके बाद में प्रकाश ,राधेश्याम और महावीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना के बाद कथित तौर पर आरोपी मौके से भाग गये थे। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रभारी मोहन नगर अपनी टीम के साथ आरोपियों के घर पहुंचे। जब आरोपी नहीं मिले तो दोनों आरोपियों के घर से महिलाओं को उठाकर थाने ले गए। एक महिला का डेढ़ माह के बच्चा था जिसे नहीं ले जाया गया |गुरुवार शाम करीब सात बजे महिलाओं को थाने ले जाया गया। रात 10 बजे के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने पर उन्हें छोड़ा गया।मामले में पुलिस की जाँच जारी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu