यह भी पढ़े - बिल्डर से 200 करोड़ की जबरन वसूली करने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज...
इस गैंग के मुख्य सरगना मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया के अलावा दुर्गा टंडन, शिरीष पांडे, महान मिश्रा और अन्य आरोपी महिलाओं को पीड़ितों के घर भेजते थे और फिर उन पर दबाव बनाकर मोटी रकम वसूलते थे. पुलिस इस मामले में शामिल लोगों के ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है|
इस बीच, मुख्य सरगना दुर्गा टंडन, मोंटी उर्फ प्रत्यूष मारिया और शिरीष पांडे अभी भी फरार हैं। दुर्गा टंडन के घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किये गए है|
साथ ही उनकी तलाश के लिए पांच विशेष पुलिस दस्ते बनाए गए हैं. जांच में पता चला कि दो पीड़ितों को सेक्स एक्सटॉर्शन में फंसाकर करीब 25 लाख रुपये वसूले गए। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाई की जा रही है|

