CG ब्रेकिंग : 29 साथियों को खोने के बाद बौखलाये नक्सलियों ने भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट , साथ में परचा छोड़ा ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई के एक दिन बाद नारायणपुर में नक्सलियों ने कायराना वारदात को अंजाम दिया। 


यह भी पढ़े - लॉज में बिस्तर पर थी महिला कांस्टेबल की लाश और फंदे पर झूल रहा था सिपाही का शव

यहां नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी. हत्या के बाद से जहां घर में शोक की लहर है, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है|

 वहीं, अपने 29 साथियों की मौत से नक्सलियों में काफी झल्ला उठे है| जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद जवानों की एक टोली ने खोजबीन शुरू की|

पूरा मामला बयानार पुलिस स्टेशन के पास स्थित दंडवन गांव का है. मंगलवार की शाम करीब 11 बजे नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता व उपसरपंच पंचम दास मानिकपुरी उर्फ ​​गोलू शक्ति केंद्र के घर पर हमला कर दिया|

नक्सली बीजेपी नेता के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी प्रकाशित किया.

पर्चे में नक्सलियों ने दिवंगत बीजेपी नेता पर भ्रष्टाचार और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. माओवादी ने यह भी कहा कि उपसरपंच ने उनकी बात नहीं सुनी. इसलिए उसकी हत्या कर दी गयी|

 पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की टीम ने जांच शुरू कर दी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu