CG : कक्षा 7 और 6 के दो बच्चो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , घरवालों की डांट से थे दोनों नाराज .....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के मोहारा चौकी अंतर्गत अनन्या नवागांव में कक्षा 7 की एक  छात्रा व डोंगरगढ़  बुधवारी पारा के कक्षा 6 के एक छात्र ने परिवार द्वारा पढाई किये जाने को लेकर उसे डांटा था और मोबाइल ले लिए था| 


यह भी पढ़े महतारी योजना की दूसरी क़िस्त को लेकर मंत्री रजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी , जानिए कब मिलेगी राशि..

मोहला चौकी पुलिस के मुताबिक, अनन्या नवागन निवासी 12 वर्षीय कक्षा 7वीं की छात्रा ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

बच्ची हर छोटी छोटी बात से नाराज हो जाती थी। मृतक छात्रा ने घटना के एक दिन पहले बेर बेचकर कमाए पैसे खर्च कर दिए थे। मृतक ने परिवार से दोबारा पैसे मांगे। जब उसके परिवार ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने फांसी लगा ली। पुलिस की शुरुआती जांच में इसका कारण पता चला|


दूसरी घटना - वहीं, डोंगरगढ़ के बुदवारी पारा के 11 वर्षीय कक्षा 6वीं के छात्र ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चों की वार्षिक परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू होनी है|

 बच्चे मोबाइल का शौक़ीन था और वह हमेशा उसी में खोया रहता था. परिवार ने मृतक बच्चे से मोबाइल फोन की मांग इस आधार पर की कि "वह परीक्षा की तैयारी कर सके"। बच्चे ने अपना सेल फोन छीने जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली।

दोनों ही घटना सोचनीय है|  बच्चों के लिए भयावह मनः स्थितियों का प्रतिनिधित्व करने वाली इन घटनाओं ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमें बच्चों को घर पर कैसा माहौल देना चाहिए। मनोचिकित्सकों और बाल कल्याण कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu