भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के उरला एक कंपनी के ठेकेदार के माध्यम से क्रेन चलाने वाले एक क्रेन ऑपरेटर की पेट दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मौत को संदिग्ध मानने के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया। हालाँकि, अभी तक PM रिपोर्ट नहीं मिली है|
पुलिस के मुताबिक, मृतक सहेंद्र शर्मा 39 वर्षीय अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ गोगांव में किराए के मकान में रहते थे। वह मूल रूप से बिहार के आरा का रहवासी था। एक दिन पहले, काम के दौरान, वह कारखाने के सामने गर्मी के कारण किसी ठेले से लस्सी पिया इसके बाद उसके पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गयी |
जिसके बाद उसे नीबू पानी पिलाया गया | वहां उपस्थित साथियों ने उसे अस्पताल चलने को कहा लेकिन उसने घर जाने की बात कही |घर आने के बाद उसे आसपास के किसी डॉक्टर को दिखाया गया जहाँ उसे इंजेक्शन लगाया गया |लेकिन उनके लक्षणों में सुधार नहीं हुआ।
फिर उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी |पुलिस फिलहाल डॉक्टरों से मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन के बारे में भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।PM रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

