CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित , स्वास्थ्य विभाग की टीम समाधि स्थल पर मौजूद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पास स्तिथ डोंगरगांव गांव के मारगांव में एक युवक ने नवरात्र के 9 दिनों तक समाधि लगाई है|


यह भी पढ़ेछत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

 युवा के इस फैसले के बाद जिला प्रशासन चिंतित है और लगातार युवा को समाधि छोड़ने के लिए कह रहा है| लेकिन युवक का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक है और नवरात्रि के बाद ही समाधि से बाहर आएगा.

इस बीच, जिस स्थान पर युवक ने समाधि ली थी, कोताहुल वश वहां कई ग्रामीण पहुंचने लगे है। युवक का नाम हरिचंद्र बंजारे (22) और उसका पिता घनश्याम बताया जा रहा है। 

जब जिला प्रबंधन टीम उस युवक समझाने पहुंची तो उसने कहा कि उसने गुरु के निर्देशानुसार समाधि की यह अवस्था अपनाई है। हालांकि, तहसीलदार ने आरआई, पटवारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को समाधि स्थल पर भेजना जारी रखा है।

तहसीलदार पीएल नाग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित मेडिकल जांच करने के लिए कहा गया है। हालाँकि युवक अभी स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर है। 

इस संबंध में ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया और साथ ही युवक हरिचंद्र और उसके पिता घनश्याम ने इस मामले की पूरी जिम्मेदारी ली है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu