CG ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री का विवादित बयान , नक्सलियों को बताया शहीद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया. इसमें कुछ प्रमुख नक्सली भी शामिल थे| राज्य सरकार सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिलने की बात कह रही है|


यह भी पढ़े 10 साल की तैयारी के बाद भी UPSC नहीं निकाल पाई युवती , पीजी की दूसरी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या..

 राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक जवानों की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता इसे फर्जी बता रहे हैं. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने सबसे पहले ये कहा कि बीजेपी सरकार में फर्जी मुठभेड़ होते हैं| 

यह भी पढ़े 16 साल के भतीजे के साथ बुआ ने बनाया यौन संबंध , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा

हालांकि 24 घंटे बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया. बघेल ने इस उपलब्धि पर न सिर्फ जवानों को बधाई दी बल्कि इसे सरकार की नीतियों की सफलता भी बताया और कि कांकेर की घटना को मैंने फर्जी नहीं कहा था|

यह भी पढ़े - 23 साल की युवती ने खड़ा किया सेक्स रैकेट का साम्राज्य , अरबो की संपत्ति की है मालकिन

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भूपेश बघेल के फर्जी मुठभेड़ के दावे का समर्थन किया. बैज ने कहा कि वह (भूपेश बघेल) राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके है और उनका अपना सूचना तंत्र है. इसलिए अगर वह मुठभेड़ को फर्जी बताते हैं तो इसकी जांच जरूर होनी चाहिए|

अब इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का विवादित बयान सामने आया है। सुप्रिया का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

 इसमें कांकेर और बघेल की निशानदेही पर सुप्रिया से नक्सलियों से मुठभेड़ के संबंध में सवाल किया गया कि क्या बीजेपी कांग्रेस पर राजनीतिक खेल खेलने का आरोप लगा रही है|

सुप्रिया ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, मुझे लगता है कि इसकी गहन जांच होनी चाहिए. और मारे गए सभी शहीद लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के कुछ सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं जो घायल भी हुए हैं। राजनीति की कोई बात नहीं है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu