CG : फर्जी वोट देने का मामला , महिला की जगह किसी और ने दे दिया वोट , बूथ पर हुआ भारी हंगामा , फिर पीठासीन अधिकारी ने निविदक मत पत्र के जरिए करवाया वोट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक फर्जी वोटिंग की घटना का पता चला है| जहाँ बूथ क्र. 201 गाडरपुल निवासी मधु लालवानी और उनके पति गोवर्धन दास जब गुरुनानक स्कूल में वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट किसी ने डाल दिया है। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ|


यह भी पढ़े भिलाई : लव अफेयर में युवक ने लगाई फांसी , अपने आप को 3 दिनों से कमरे में रखा था बंद , कॉल का जवाब नहीं देने से परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो....

इस हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी ने महिला को निविदक मत पत्र के जरिए वोट देने की इजाजत दे दी और स्थिति शांत हो गई. पीठासीन अधिकारी ने पाया कि क्र. 1 अधिकारी से पहचान करने में त्रुटि हुई थी।

 इस वजह से वोट किसी और ने डाल दिया| जिसके बाद नियम के मुताबिक मतदान के लिए निविदक मतपत्र का उपयोग करवाया गया|लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इतनी ट्रेनिंग के बाद इतनी बड़ी गलती क्यों हुई, इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu