भिलाई : लव अफेयर में युवक ने लगाई फांसी , अपने आप को 3 दिनों से कमरे में रखा था बंद , कॉल का जवाब नहीं देने से परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शहर में खुदखुशी के मामले बढ़ते जा रहे है| बीते कुछ दिनों के भीतर ने 3 युवको ने आत्महत्या कर ली थी | जिनमे एक ने फांसी व अन्य दो द्वारा ट्रेन से कटकर सुसाईड किया था | 


यह भी पढ़े राजधानी में पूर्व विधायक के घर चली गोली एक की मौत , एक घायल , जाँच में जुटी पुलिस....

इसी बीच वैशाली नगर थाना इलाके में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक ने तीन दिन तक कमरा बंद रखा था| 

कहा जा रहा है की प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। जिसके बाद युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है|पुलिस को सुचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले  में जांच कर रही है।

यह भी पढ़े दुर्ग : शादी से दो दिन पहले युवती हुई घर से गायब, परिजनों ने विशेष समुदाय के युवक पर भगा ले जाने की आशंका जताई...

जानकरी के अनुसार जवाहर नगर स्थित IHSDP कॉलोनी अटल आवास निवासी शुभांशु ठाकुर (18) ने अपने घर के एक कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। 

पंचनामा के बाद शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। कतिथ तौर पर मृतक ने खुद को तीन दिन तक कमरे में बंद रखा था। 24 अप्रैल को परिजनों ने शुभांशु को फोन किया।

 यह भी पढ़े 100 रूपये निवेश कर एक झटके में छात्र ने जीता 3 करोड़ , भरोसा नहीं हुआ तो जा पहुंचा बैंक , फिर बैंक ने किया कंफ़र्म ....

 जब कुछ उत्तर नहीं मिला तो दरवाजे की कुंडी खोली जहाँ शुभांसु फांसी पर लटका हुआ था। परिवार ने पुलिस को बताया कि मृतक का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था।पुलिस द्वारा मामले मे जाँच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu