CG : समोसे ने ले ली युवक की जान , चलती ट्रेन में समोसे खाने के विवाद में नाबालिग ने युवक को ट्रेन से धक्का दिया हुई मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव ,एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है  जहाँ मामूली से समोसे की हुई बहस के दौरान किशोर को चलती ट्रेन से धक्का देकर कथित तौर पर उसकी हत्या करने के आरोप में उनके एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। 


यह भी पढ़े कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या , प्रपोजल ठुकराने पर एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज कैपस में चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट...

आरोपी और मृतक रायपुर के रहने वाले हैं और डोंगरगढ़ से लोकल ट्रेन से घर लौट रहे थे. मुढ़ीपार और मोहभट्टा रेलवे लाइन के बीच समोसा खिलाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद नाबालिग ने अपने दोस्त को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई|

यह भी पढ़े भिलाई : 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म , परिणामस्वरूप गर्भवती हुई नाबालिग तब हुआ मामले का हुआ खुलासा , आरोपी गिरफ्तार...

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को सोमनी पुलिस को रेलवे ट्रैक के अंदर एक किशोर का शव मिला था. जिसकी शिनाख्त करने पर रायपुर के समीर महानंद गुढिय़ारी के रूप में पहचान की गयी | 

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक अपने एक साथी के साथ डोंगरगढ़ से रायपुर लौट रहा था। एक वेंडर से कुछ समोसे खरीदे और साथ में खाया। 

इस दौरान आरोपी ने दोबारा समोसा खाना चाहा. इसलिए उसने मृतक से समोसा खाने का आग्रह किया. ऐसे में दोनों के बीच विवाद हो गया था| बहस के दौरान मृतक ने आरोपी को थप्पड़ भी मारा, जिससे आरोपी नाराज हो गया और उसने मृतक को चलती ट्रेन में धक्का दे दिया|

 इस मामले में धारा 302 के अंतर्गत किशोर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जहाँ नाबालिग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu