CG: नींद में चलने की बीमारी बनी मौत की वजह , छत से गिरा किशोर गंभीर अवस्था में हुआ घायल , उखड़ गयी साँसे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में गर्मी के रात में अपने परिवार के साथ छत पर सोये बालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी| सुबह जब किशोर नजर नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने निकले| वह घायल अवस्था नीचे पड़ा हुआ था| 


यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार ने कहा कि वह नींद में चलने की बीमारी थी| शायद इसी कारण वह छत से गिर गया। यह घटना शहर कोतवाली थाने की है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच जारी रखी है। चंदन सिंह के पिता सुजीत सिंह (16) मारवाड़ी लेन में रहते थे |

यह भी पढ़े - bhilai ब्रेकिंग : ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने शख्स को कुचला हुई मौत , लोगों ने किया चक्काजाम....

16 अप्रैल की रात गर्मी के कारण वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर सो गया।  रात साढ़े तीन बजे वह छत से लापता हो गया। जब उसके परिवार ने उसकी तलाश की, तो उन्होंने उसे छत के नीचे गंभीर अवस्था में पाया। उसे तुरंत सिम्स ले जाया गया। 

चंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके परिवार के मुताबिक, चंदन को नींद में चलने की बिमारी थी| 

जिसका इलाज चल रहा था |रात में उसका विशेष ध्यान दिया जाता था|वह अक्सर नींद में जाग जाता था और एक जगह से दूसरी जगह चला जाता था। हालाँकि पुलिस घटना की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu