CG : रिश्ते हुए कलंकित विधवा भाभी के साथ नेत्र सहायक देवर ने किया दुष्कर्म साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी, आरोपी गिरफ्तार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सूरजपुर छ.ग , जिले में भाभी और देवर के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां देवर ने धमकी देकर भाभी से दुष्कर्म किया। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|


 दरअसल, महिला के पति की मृत्य हो चुकी है |विधवा महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी रात में आरोपी कृष्णा सिंह ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही कृष्णा सिंह घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी।

 पीड़िता विश्रामपुर थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी. इसके बाद विश्रामपुर पुलिस ने तत्काल आरोपी कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बता दे की आरोपी जिला अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में काम करता है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

यह भी पढ़े - 20 साल की इन्स्टाग्राम गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलने पहुंचा युवक, वो निकली अधेड़ , गुस्से में युवक ने महिला का फोड़ा सिर...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW