दुर्ग ब्रेकिंग : बाबा अंबेडकर की तस्वीर के साथ हुए दुर्व्यवहार के आरोप में महिला टीटीई के खिलाफ FIR दर्ज , सैकड़ो समर्थको ने थाने पहुँच कार्यवाई कि मांग की.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय से बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने का मामला से बवाल मचा हुआ है| 


महिला टीटीई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर समर्थक आरपीएफ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. साथ ही महिला टीटीई को निलंबित करने की मांग की|

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अंबेडकर की तस्वीर हटाकर कूड़ेदान में फेंक दी गई. जब सफाईकर्मियों ने सीटीआई वी.पी नायडू का विरोध किया, तो तस्वीर को फिर से उठाया गया और उसी स्थान पर रख दिया गया।

 अंबेडकर जयंती के अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं. घटना की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को हुई, वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे|

मंगलवार दोपहर अंबेडकर समर्थक रेलवे स्टेशन पहुंचे।  इसी समय मोहन नगर की प्रोबेशन अधिकारी डीएसपी आकांक्षा पांडे भी थाने से पहुंचीं. फिर इसे शिकायत के साथ भेजा गया। 

काफी देर तक जब कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो सभी लोग रात में मोहन नगर थाने पहुंचे। देर शाम थाने पर घेराव का माहौल हो गया।बुधवार को बड़ी संख्या में अंबेडकर समर्थक कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां से उन्होंने दुर्ग स्टेशन और जीआरपी थाने के पास प्रदर्शन किया|

 उनकी मांग थी कि सीटीआई वी पी नायडू को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. देर शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

समर्थक बुधवार को उन्होंने काफी देर तक थाने पर प्रदर्शन किया और फिर घंटों धरने पर बैठे रहे. एफआईआर दर्ज कराने के बाद वहां से निकलें|

 मिडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जीआरपी प्रभारी बीके राठौड़ ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीटीआई ने वीपी नायडू के खिलाफ धारा 295 (ए) (बी), 297, 124 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है| फिलहाल वह सीटीआई कार्यालय में नहीं मिली|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu